Punjab News: पंजाब रोडवेज में महिला का जबरदस्त हंगामा, कंडक्टर से छीनी टिकट काटने वाली मशीन- मारा थप्पड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 22 Jun 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब रोडवेज की बस में आज जमकर हंगामा देखने को मिला है। दरअसल यह हंगामा एक महिला को बस में न चढ़ने देने पर हुआ है। कंडक्टर द्वारा महिला को बस में न चढ़ने देने पर महिला ने हंगामा कर दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

गुस्साई महिला ने कंडक्टर की टिकट काटने वाली मशीन छीन ली। इसके साथ कंडक्टर के ऊपर हाथ भी उठाया। महिला बार-बार कंडक्टर को मारने के लिए लपक रही थी। सवारियों ने महिला को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उनके साथ भी महिला उलझ गई।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

बताया जा रहा है कि कंडक्टर जब महिला के दुर्व्यवहार की अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था तो महिला और ज्यादा भड़क गई। उसने कंडक्टर को धमकियां देनी शुरू कर दी। जब कंडक्टर ने कहा कि वह थाने में फोन करेगा तो महिला ने कहा कि फोन उसके पास भी है। उससे पहले वह थाने में फोन कर देगी।

यह वीडियो कहा का है, अभी तक बारे पता नहीं चल सका लेकिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है अक्सर महिलाओं की बस कंडस्टरों से बहस होती रहती है। रोडवेज कर्मचारी कई बार सरकार को कह चुके हैं कि यह मुफ्त की यात्रा बंद करें, इससे रोडवेज को घाटा हो रहा है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *