Punjab Vigilance: विजिलेंस द्वारा 40,000 की रिश्वत लेता लाईनमैन रंगे हाथों काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 22 Jun 2023

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab Vigilance: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के खूई खेड़ा में तैनात पी.एस.पी.सी.एल. के लाईनमैन महेन्दर कुमार को 40,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है। उक्त लाईनमैन को प्रदीप कुमार निवासी गाँव बाज़ीदपुर कट्यांवाली, जो अपने गाँव में बालाजी मिल्क सेंटर चलाता है उसकी शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने विजिलेंस ब्यूरो फ़िरोज़पुर रेंज के फाजिल्का यूनिट से सम्पर्क करके शिकायत दर्ज करवाई थी कि लाईनमैन महेन्दर कुमार ने बालाजी मिल्क सेंटर के अप्रैल, 2023 महीने में 73,790 रुपए के आए बिजली के बिल का निपटारा करने के बदले रिश्वत के तौर पर 40,000 रुपए की माँग की थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे इससे पहले फरवरी महीने में 52,360 रुपए बिजली का बिल आया था और उक्त लाईनमैन ने इस बिजली के बिल को ठीक करवाने के बदले उससे 21,000 रुपए लिए थे परन्तु जब उसका अप्रैल महीने का बिजली का बिल 73,790 रुपए आया तो उसे पता चला कि इसमें फरवरी महीने का बिल भी जोड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

इसलिए उसने दोबारा लाईनमैन के साथ संपर्क किया तो लाईनमैन ने उससे (शिकायतकर्ता) और 40,000 रुपए की माँग की। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और इस लाईनमैन को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *