Weather Update Today: पंजाब समेत कई राज्यों में हल्की बारिश, कई राज्यों में प्रचंड गर्मी, जाने मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 22 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Weather Update Today: पंजाब में बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि गर्मी बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार सुबह की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। राजधानी के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों तक दिल्ली में झमाझम बारिश होगी। इसके साथ ही अन्य राज्यों के लिए भी राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की मानसूनी हवा तेजी से आगे बढ़ रही है। इस वजह से अब कई राज्यों में लू का प्रकोप कम होगा और तापमान नीचे गिरेगा। तापमान नीचे गिरने के साथ ही बारिश शुरू होगी।

हीटवेव की समस्या से जूझ रहे बिहार, झारखंड, ओडिशा एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। इन राज्यों में गुरुवार से लू से राहत मिलेगी। साथ ही इन राज्यों में बारिश होगी, जिससे तापमान नीचे जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में गुरुवार को बारिश होगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

उन्होंने कहा कि उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में गुरुवार सुबह से बारिश होगी। आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

इसके साथ ही अगले दो-तीन घंटों के दौरान सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में मानसूनी हवा और तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव से गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *