Jalandhar News: जालंधर में लूट, पिस्तौल की नोक पर 3.50 लाख लूटे, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 23 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में देर रात लूट हुई है (Loot in Jalandhar)। यहां सोढल नगर के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम में वीरवार की देर शाम कुछ नकाबपोश लुटेरे पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

लुटेरे गोदाम से 3.50 लाख रुपए, कर्मचारियों के फोन और गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद अभिषेक ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे तीन नकाबपोश गोदाम में आए। इनमें से एक बाहर खड़ा हो गया, जबकि दो अंदर आ गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर सारे पैसे निकालने के लिए कहा। अभिषेक ने बताया कि जब पैसे के बारे नहीं बताया तो लुटेरों ने गोली चलाने का डर देकर सबको एक साइड पर बिठा दिया और पैसे लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना-1 की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Jalandhar News: जालंधर में लूट, पिस्तौल की नोक पर 3.50 लाख लूटे, CCTV खंगाल रही है पुलिस
जालंधर में लूट की घटना की जांच करती पुलिस

मौके पर मौजूद कर्मी मंतव्य ने बताया कि लुटेरे एकदम फिल्मी सीन तरह की तरह अंदर आए और पिस्टल दिखाकर सभी कर्मियों को लाइन से साइड पर बिठा दिया। लुटेरों को पहले से ही पता था कि कैश कहां पड़ा है। पैसे न देने पर लुटेरों ने पिस्टल लोड कर ली और गोली चलाने की भी धमकी दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

मंतव्य ने बताया कि गोदाम के हेड साहिल संधू ने जब लुटेरों को पैसे के बारे में नहीं बताया तो उन्होंने उससे का सिर पकड़कर दीवार पर 5 बार पटका था। मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि गोदाम से चंद कदमों की दूरी पर ही अमृतसर-दिल्ली हाईवे है। नकाबपोश लुटेरे उसी तरफ फरार हो गए।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *