Punjab News: पंजाब में नशे पर नहीं है कोई लगाम, गोल्डन टेंपल के पास नशे में झूमता मिला युवक, लोगों ने भगाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 23 Jun 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में नशा दिन व दिन बढ़ता जा रहा है या फिर यह कह लो कि पंजाब नशे का हब बनता जा रहा है। आए दिन पंजाब में नशे से किसी न किसी की मौत होती ही रहती है। नशा तस्कर बिना किसी डर से सरेआम नशा बेचते है। ऐसा ही एक मामला अब अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास से सामने आया है।

Punjab News: पंजाब में नशे पर नहीं है कोई लगाम, गोल्डन टेंपल के पास नशे में झूमता मिला युवक, लोगों ने भगाया

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक युवक गोल्डन टेंपल के बाहर विरासती मार्ग के पास नशे में झूमता नजर आ रहा है। यह युवक जलियांवाला बाग के बाहर बने शहीदी स्मारक के पास खड़ा दिख रहा है। यह देख कुछ व्यक्ति व युवक उसे घेर लेते हैं और थप्पड़ मारते हैं। आस-पास से गुजर रहे लोग उन्हें रोकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जिसके बाद युवक को धक्के मार विरासती मार्ग से निकाल दिया जाता है। वहीँ दूसरी तरफ सरकार की तरफ से बड़े बड़े वायदे किए जाते है कि नशे पर पूरी तरफ से लगाम लग चुकी है लेकिन जब ऐसी वीडियो सामने आती है तो सरकार के वायदों की पोल खुल जाती है। अमृतसर में इतनी सख्ती के बाद भी ऐसी चीजें सामने आती है तो इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरे जिलों में क्या हालात होंगे।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *