Weather Update: पंजाब के कई इलाकों में झमाझम बारिश, उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई शहरों में पानी जमा, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 451 शब्द|📅 23 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Weather Update: देश में मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। उत्तर भारत में कहीं बारिश तो कहीं बादल छाए हुए हैं। पंजाब में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं तो दिल्ली में हारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है। वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में वीरवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी में हल्की वर्षा का दौर अभी बना रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन उमस से निजात नहीं मिलेगी। वहीं, उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

शुक्रवार तड़के देहरादून में बारिश हुई। वहीं ऋषिकेश में मूसलधार बारिश हुई। रुड़की शहर व आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। चमोली में बादल छाए रहे। बात करें दिल्ली की तो , दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में वीरवार को भी बादलों की आवाजाही रही। पालम, सफदरजंग और मुंगेशपुर में बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। दिन में धूप खिली तो इससे तापमान में भी वृद्धि हुई है।

मौसमी गतिविधियों का असर दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 110 रहा। इस स्तर की हवा को ‘मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पंजाब के बीते कई दिनों से बारिश का माहौल बन रहा था पर बारिश हो नहीं रही रही जिसके कारण लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में आज यानी शुक्रवार सुबह पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिली क्योंकि राज्य के अधिकतर इलाकों में सुबह-सुबह झमा-झम बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह के मध्य तक ऐसा सुहावना मौसम बने रहने के आसार हैं और ऐसे भी बताया जा रहा है कि तापमान में भी कुछ डिग्री तक गिरावट आ सकती है। गुरुवार की सुबह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश समेत 16 अन्य स्थानों में से कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना थी। मौसम विभाग का कहना है कि 27 जून तक बारिश रह सकती है और तापमान में लगभग 4 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *