PM Modi Visit USA: भारत से चोरी हुई 100 से ज्यादा मूर्तियां वापिस लौटाएगा अमेरिका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 24 Jun 2023

डेली संवाद, अमेरिका। PM Modi Visit USA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा आज खत्म हो गया। वह अमेरिका से मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका की एक बहुत ही विशेष यात्रा का समापन, जहां मुझे भारत-अमेरिका मित्रता को मजबूत करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों और बातचीत में भाग लेने का अवसर मिला।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

हम अपने देश और ग्रह को भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर स्थान बनाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। पीएम मोदी मिस्र की राजधानी काहिरा में 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद भी जाएंगे। इस बीच वाशिंगटन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अमेरिकी सरकार ने भारत से चुराई गई 100 से ज्यादा प्राचीन मूर्तियां और वस्तुएं वापस करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

ये प्राचीन वस्तुएँ कई वर्ष पहले अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में पहुँच गईं। उन्हें वापस लौटाने के लिए अमेरिकी सरकार को धन्यवाद। दूसरे देश की भावनाओं का सम्मान करने से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होते हैं। पिछली बार भी मुझे कई ऐतिहासिक वस्तुएँ लौटाई गई थीं। मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं, लोग सोचते हैं कि यह सही व्यक्ति है, इसे सौंप दो, यह इसे सही जगह पर ले जाएगा।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *