Punjab News: पंजाब सरकार को झटका, सरकारी अधिकारियों को देना होगा टोल टैक्स

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 24 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है। खबर सामने आ रही है कि पंजाब सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स से छूट नहीं मिलेगी। सरकार की ओर से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को भेजा गया प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। जानकारी मिल रही है कि एनएचएआई ने इस प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पंजाब सरकार ने भी पिछले दिनों एक विशेष सत्र में यह प्रस्ताव पारित किया था। सरकार ने 8 जून को एनएचएआई को भेजे अपने आदेश में कहा- कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, जेई, पटवारी, जिला कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर जल संसाधन जो अपनी ड्यूटी के लिए टोल बैरियर पार करते हैं उन्हें टोल टैक्स से छूट मिलनी चाहिए।

प्रमुख सचिव जल संसाधन ने इस संबंध में हरियाणा के पंचकुला में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय को भी लिखा है।

Punjab News: पंजाब सरकार को झटका, सरकारी अधिकारियों को देना होगा टोल टैक्स

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

प्रधान सचिव जल संसाधन ने अपने पत्र में लिखा है कि अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए टोल प्लाजा पार करना पड़ता है और उन्हें टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ता। इससे सरकार के खजाने पर बोझ पड़ता है। अपने पत्र में उन्होंने NHAI को लिखा कि बताए गए सभी अधिकारियों कर्मचारियों जिनकी कैटेगरी के बारे में सूचित किया गया है को टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *