Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने 25 से 29 जून तक पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 24 Jun 2023

डेली संवाद,चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण पिछले तीन दिनों से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा पांच डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है। विभाग ने शनिवार से चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर रविवार से मौसम का मिजाज बिगड़ जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टी हवाएं चलेगी और भारी बारिश होगी। इसके साथ ही पंजाब में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

24 जून से पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, नवां शहर और पटियाला समेत पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 25, 26 और 27 जून को पूरे पंजाब में गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। इस संबंध में मौसम वभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक जून महीने में अब तक सामान्य से 30 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *