Panchkula News: पंचकूला के घग्गर नदीं में कार समेत बह गई महिला, सामने आई हैरान करने वाली VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंचकूला। Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला जिले में रविवार सुबह घग्गर नदी में एक महिला कार समेत पानी के तेज बहाव में बह गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कार से बाहर निकाला और उसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।

पंचकूला में महिला के रेस्क्यू का VIDEO: घग्गर में पानी के तेज बहाव में कार समेत बही, लोगों ने रस्सी से बचाई
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह एक महिला घग्घर नदी के पास मंदिर में माथा टेकने गई थी। इसी दौरान बारिश होने के कारण पानी का बहाव तेज हो गया और महिला कार समेत घग्गर नदी में बह गई। गनीमत यह रही कि कार घग्गर पुल के नीचे पिलर के साथ अड़ गई। लोगों ने देखा और बचाने के लिए दौड़े आए।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-1 पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी आई। एंबुलेंस द्वारा महिला को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका अभी उपचार चल रहा है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

CM Bhagwant Mann ने Sukhbir Badal की खोल दी पोल | Daily Samvad










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *