डेली संवाद, जालंधर। Punjab Weather: पंजाब में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। फिलहाल लोगों को अभी भारी उमस व प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से थोड़ी राहत भी मिली है। अगर प्री-मानसून की बात करें तो 26 से 28 जून बीच यह दिल्ली में दाखिल हो जाएगा व फिर पंजाब की बारी आएगी।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
मिली जानकारी अनुसार जुलाई के पहले पखवाड़े के अंत में राज्य में मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। बिपरजॉए तूफान कारण मानसून की रफ्तार ढीली हो गई थी। तूफान का असर खत्म होते ही मानसून ने फिर जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। गत 14 वर्षों दौरान 6 बार ऐसे मौके आए हैं जब मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। 24 से 29 जून तक पंजाब में बारिश की सम्भावना है व यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
मौसम विभाग मुताबिक कल के मुकाबले आज तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट का 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा लेकिन उमस व तपिश भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें








