Sex Racket: स्पा सैंटर में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छारा, 13 लड़कियों समेत 17 गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 406 शब्द|📅 25 Jun 2023

रायपुर। Sex Racket: रायपुर से बड़ी खबर है। पुलिस ने दो स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक थर्ड जेंडर इसे ऑपरेट कर रही थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को इसके मोबाइल से कई सेक्स वर्कर्स की तस्वीरें और जानकारी मिली हैं। ग्राहकों की मिली जानकारी पर कुछ युवकों को भी पकड़ा गया है।

पिछले कुछ दिनों से पुलिस को ब्लू मून स्पा सेंटर और द माइंड वैलनेस स्पा सेंटर के बारे में इनपुट मिल रहा था कि स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। महिला पुलिस की स्पेशल यूनिट, सिविल लाइन थाने की टीम और एंटी क्राइम सायबर यूनिट, महिला रक्षा टीम ने मिलकर इस छापेमारी को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

सबसे पहले टीम शंकर नगर स्थित द माइंड वैलनेस स्पा सेंटर में पहुंची। यहां मैनेजर आशियाना यादव मिली। थर्ड जेंडर आशियाना यहां सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं जिनमें सेक्स रैकेट से जुड़े सबूत मिले हैं। स्पा सेंटर का संचालक पिंटू फिलहाल फरार है। पुलिस ने आशियाना को गिरफ्तार किया है। यहां कुछ लड़कियां भी मिली जिन्हें पुलिस अपने साथ थाने ले आई।

दूसरी छापामार कार्रवाई ब्लूमून नाम के स्पा सेंटर में हुई। जिस मकान में सपा चल रहा था उसके मकान मालिक की भी इसमें गहरी भूमिका है। मकान मालिक अशोक बारत और मैनेजर आकाश साहू, सहायक मैनेजर विवेक साहू को पकड़ा गया है। इनके पास से तीन मोबाइल मिले हैं। ब्लू मून स्पा सेंटर का संचालक फरार बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

दोनों सेंटर्स में अवैध गतिविधियों में शामिल 13 लड़कियां पुलिस को मिली। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से मिले मोबाइल जब चेक किए गए तो इनमें देह व्यापार संचालित करने के सबूत मिले। यह लड़कियों की तस्वीरें लोगों को भेजकर इस धंधे में डील किया करते थे।

मोबाइल फोन में कई ऐसे ग्रुप भी मिले हैं जिसमें पूरे भारत में देह व्यापार से संबंधित आरोपियों के चैट मिले हैं। इनमें से कुछ बंगाल की लड़कियां शामिल है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार काश साहू, विवेक साहू, अशोक बारत और आशियाना यादच, राकेश महानंद के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *