Weather Update: दिल्ली में झमाझम बारिश, पंजाब में मौसम सुहावना, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 25 Jun 2023

नई दिल्ली। Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में देर रात से बारिश जारी है। बारिश में दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इस बार मानसून भी चौंकाने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का दावा है कि देश के पश्चिमी छोर पर समुद्र के किनारे स्थित मुंबई और राजधानी दिल्ली में मानसून एक साथ दस्तक देगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

इसके 26 जून तक पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली में आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। आम तौर पर यह एक जून तक केरल, 11 जून तक मुंबई और 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है। आइएमडी के वरिष्ठ विज्ञानी डीएस पई के मुताबिक, बीते दिनों आए चक्रवात बिपर्जय के कारण इस पर असर पड़ा है।आइएमडी के मुताबिक, धीमी शुरुआत के बाद मानसून अब तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

मध्य भारत में मानसून निर्धारित समय से 10-12 दिन पीछे चल रहा है। महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, बंगाल, झारखंड व बिहार के कुछ हिस्सों सहित कई क्षेत्रों में पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून के पहुंचने के कारण शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी वर्षा हुई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

अगले दो दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ दिल्ली में भी पहुंचने की संभावना है। मानसून छत्तीसगढ़ से होता हुआ शनिवार को मप्र पहुंच गया। रविवार को सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा, भोपाल, उज्जैन, इंदौर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला पांच दिनों तक चल सकता है।

इस दौरान आलीराजपुर, झाबुआ एवं सागर जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश और आकाशीय बिजली से मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शनिवार को सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दस लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग झुलस गए। सर्वाधिक चार-चार मौतें सोनभद्र व गाजीपुर में हुई हैं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *