Changes From July: 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये बड़े नियम! इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 403 शब्द|📅 26 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Changes From July: जून का महीना ख़त्म होने वाला है और तीन दिन बाद पहली जुलाई है। जुलाई की शुरुआत के साथ ही आपसे जुड़ी कई चीजों में बदलाव होने की संभावना है। इन चीजों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। हर महीने की पहली तारीख के साथ इस बार भी कुछ बदलाव की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आपको इन बदलावों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। ये बदलाव एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर सीएनजी-पीएनजी की कीमतों तक हैं। आइए जानते हैं 1 जुलाई से होने वाले बदलावों के बारे में-

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव करती हैं। अप्रैल, मई और पहली जून को कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बार उम्मीद है कि कमर्शियल के साथ 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम भी कम हो सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड की शर्तें

1 जुलाई 2023 से विदेश में क्रेडिट कार्ड शुल्क पर TCS शुल्क लगाया जा सकता है। इसके तहत अगर आपका खर्च 7 लाख या उससे ज्यादा है तो आपको 20 फीसदी टीसीएस मिलेगा, शिक्षा और चिकित्सा संबंधी खर्चों पर यह शुल्क घटकर 5 फीसदी हो जाएगा। विदेश में शिक्षा के लिए ऋण लेने वाले करदाताओं को 7 लाख रुपये से अधिक की राशि पर 0.5 प्रतिशत टीसीएस शुल्क देना होगा।

CNG-PNG के दाम

एलपीजी की तरह सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी महीने के पहले दिन या पहले हफ्ते में बदलाव देखने को मिलता है। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में तेल कंपनियां महीने के पहले हफ्ते में ही सीएनजी-पीएनजी दरों में बदलाव करती हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जुलाई में कीमत में बदलाव हो सकता है।

विदेशी लेनदेन

जो लोग अपने बच्चों, रिश्तेदारों या काम के लिए विदेश में पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। दरअसल, आयकर विभाग 1 जुलाई 2023 से विदेश भेजी गई रकम पर टैक्स नियमों में बदलाव करने जा रहा है। अगर आप भी विदेशी लेनदेन करते हैं तो यहां जान लें कि 1 जुलाई से आपको विदेशी लेनदेन पर टीसीएस देना होगा।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *