Innocent Hearts: मार्केट में हेल्थकेयर पेशेवरों व पोषण विशेषज्ञ की बढ़ती मांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 26 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: मेडिकल साइंस के विद्यार्थियों के लिए आशाजनक करियर तैयार करने के मिशन के साथ इनोसेंट हार्ट्स मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हेल्थकेयर और न्यूट्रिशन के क्षेत्र में कई कोर्स प्रदान कर रहा है। महामारी के बाद इन स्नातक कोर्सेज की भारी माँग है।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि हाल के वर्षों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ प्रमुख फोकस बन गई हैं। हम सभी जानते हैं कि पोषण बीमारियों की रोकथाम व जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को सीमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ और सुखी जीवन जीने के लिए आधुनिक पोषण,आहार संबंधी व देखभाल संबंधी अपेक्षित ज्ञान को आत्मसात करना अनिवार्य हो गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग भोजन व सब्जियों में विटामिन व खनिजों की मात्रा के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। हमने 2015 में मेडिकल साइंस विभाग शुरू किया था और तब से सैकड़ों छात्रों को विभिन्न प्रसिद्ध अस्पतालों और हेल्थकेयर सेन्टर्स में प्लेस करवाया गया है। हमारा मेडिकल साइंस विभाग छात्रों को पहले दिन से ही विशेष व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर रहा है। हमने विद्यार्थियों को रेडी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स बनाने के लिए अस्पतालों व प्रसिद्ध प्रयोगशालाओं के साथ कई MOUs हस्ताक्षर किए हैं।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

स्कूल ऑफ मेडिकल लैब साइंसेज में यहाँ बी.एससी., एम.एल.एस, बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी व बी.एससी. (एच) पोषण व आहार विज्ञान कोर्स छात्रों के लिए उपलब्ध हैं। 2023 सत्र के लिए इन कोर्सेज में सीट बुकिंग अभी प्रगति पर है और प्रवेश पूरी तरह से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हैं।

मेडिकल साइंस और माइक्रोबायोलॉजी का दायरा फार्मेसी, क्लिनिकल रिसर्च, डेयरी उद्योग, जल उद्योग और रासायनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देखा गया है। दूसरी ओर बी.एससी. (H) पोषण व आहार विज्ञान कोर्सेज में स्वास्थ्य देखभाल सलाहकार, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, खाद्य विनिर्माण उद्योगों, समुदाय और सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों, खेलों और सरकारी एजेंसियों के क्षेत्र में विशाल स्कोप है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *