Monsoon Alert: हिमाचल में बारिश से तबाही! भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, लंबे जाम में फंसे पर्यटक

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, हिमाचल। Monsoon Alert: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 4 मील, 7 मील और हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पास ट्रैफिक जाम हो गया। भारी ट्रैफिक के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक जाम के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद हो गया है। हाईवे पर जाम की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि कुल्लू-मनाली का वैकल्पिक मार्ग भी बंद हो गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसका सीधा असर यह हुआ कि हाईवे पर लंबा जाम लग गया और पर्यटकों समेत स्थानीय लोग भी इसमें फंस गए। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश ने बाजार में तबाही मचा दी है। इसके चलते मंडी जिले में कई जगह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पराशर बागी में बादल फटने से ये हालात पैदा हो गए।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

200 से ज्यादा लोगों और कई गाड़ियों के फंसे होने की खबर है। उधर, मंडी के ही पंडोह हनोगी में बाढ़ आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग एक या दो नहीं बल्कि तीन स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया। समस्या और भी गंभीर हो गई है क्योंकि आज दोपहर से कुल्लू-मनाली जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी बंद हो गया है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *