Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किया पैट्रोल-डीजल का रेट, जानिए आपके क्या है लेटेस्ट रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 26 Jun 2023

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत ज्यादातर महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस के तस बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

कच्चे तेल की कीमत भी 75 डॉलर के आसपास है। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत या 0.52 डॉलर बढ़कर 74.37 डॉलर पर बना हुआ है। डब्लूटीआई क्रूड 0.74 प्रतिशत या 0.51 डॉलर बढ़कर 69.67 डॉलर पर बना हुआ है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 89.62 रुपये पर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

इन शहरों में कीमत

  • नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 89.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.74 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में पेट्रोल 108.54 रुपये और डीजल 93.77 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.47 रुपये और डीजल 95.03 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

पेट्रोल-डीजल के दाम पता करने के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करें। एचपीसीएल के ग्राहकों को Hpprice डीलर कोड लिखकर 92222 01122 पर एसएमएस करना होगा। बीपीसीएल के ग्राहक RSP डीलर कोड लिखकर 92231 12222 पर एसएमएस करें।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *