Punjab News: कांग्रेसी नेता को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की मिल रही धमकियां, पुलिस को दी शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 26 Jun 2023

डेली संवाद लुधियाना। Punjab News: जिला लुधियाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड को एक बार फिर धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है। मंड को ई-मेल के जरिए धमकी मिली है।

Punjab News: कांग्रेसी नेता को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की मिल रही धमकियां, पुलिस को दी शिकायत

जिसमें लिखा है कि, वाहिगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फातिह, ‘मंड देख लिया, जो भी हमारे गुरु साहिब के बारे में गलत बोलेगा, हम उसे जरूर मार देंगे, अब तुम्हारी बारी आ रही है, हम तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे, तुम्हारा भी’ समय ख़त्म होने वाला है’, अब तुम बहुत बोल चुके हो, तुम्हारे भी सिर में गोली मार दी जाएगी। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फ़तेह।

Punjab News: कांग्रेसी नेता को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की मिल रही धमकियां, पुलिस को दी शिकायत

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

गुरसिमरन सिंह मंड ने कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस ई-मेल के बारे में पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है। मंड ने कहा कि उनकी सुरक्षा में तैनात 7 कमांडो और पीएपी जवानों को हटा लिया गया है। अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो सरकार जिम्मेदार होगी।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

पुलिस को दी शिकायत मे गुरसिमरन सिंह मंड निवासी सराभा नगर ने बताया कि वह आल इंडिया कांग्रेस कमेटी में नैशनल ज्वाइंट को-आर्डीनेटर है। गत 14 मई 2023 और 16 जून 2023 को फोन कर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं जिसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर जांच मे जुट गई है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *