Gopeshwar Temple: उत्तराखंड का ऐतिहासिक गोपेश्वर मंदिर एक तरफ झुका, कई जगह आई दरारें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 27 Jun 2023

डेली संवाद, उत्तराखंड। Gopeshwar Temple: उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के बीच स्थित ऐतिहासिक गोपेश्वर मंदिर एक तरफ झुक गया है। मंदिर में कई जगह दरारें दिख रही हैं और छत से पानी भी टपक रहा है। यह मंदिर चमोली के गोपेश्वर मुख्यालय में स्थित है। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि पिछले कुछ सालों से मंदिर में बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिससे निकट भविष्य में संकट पैदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

गोपीनाथ मंदिर का गर्भगृह 30 वर्ग फुट में फैला हुआ है। यह भगवान रुद्रनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल का प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है। इसके निर्माण की शैली कटूरी बताई जाती है, जिसके कारण मंदिर के संरक्षण की जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग को दी गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस मामले में स्थानीय प्रशासन, उत्तराखंड सरकार और पुरातत्व विभाग को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में जोशीमठ और कर्णप्रयाग में सैकड़ों घरों, होटलों और दुकानों में दरारें आ गईं थीं। मानसून आने के बाद एक बार फिर यहां के लोगों की चिंता बढ़ गई है। 6 महीने बाद यहां हालात सुधरे हैं लेकिन लोगों का मानना है कि अगर और बारिश हुई तो भूस्खलन के कारण ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *