Jalandhar News: जालंधर के दानामंडी कृष्णा नगर में अवैध रूप से बन गई चार दुकानें, RTI एक्टिविस्ट ने की शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 27 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में दो एमटीपी और एटीपी समेत इंस्पैक्टरों की फौज भी अवैध निर्माण रोकने में नाकाम साबित हो रही है। अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण को लेकर माफिया अफसरों पर हावी है। ऐसा ही एक निर्माण दानामंडी में कृष्णा नगर में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जालंधर में छत बदलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की चपत सरकारी खजाने को लगाया जा रहा है। शहर में एक माफिया सक्रिय है, जो छत बदलवाने के नाम पर बगैर नक्शा, सीएलयू और एनओसी के ही दुकानें और कामर्शियल माल बना रहा है। जिस कामर्शियल निर्माण से सरकार को लाखों रुपए फीस आनी थी, उससे पहले अफसरों से मिलीभगत कर दो से चार हजार रुपए निगम खजाने में जमा करवाया जा रहा है।

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने दानामंडी कृष्णा नगर में अवैध रूप से बन रही 6 दुकानों की शिकायत नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश से की है। रवि छाबड़ा के मुताबिक कृष्णा नगर में अवैध रूप से 6 दुकानें बनाई जा रही है। इन दुकानों का न तो नक्शा पास है और न ही कोई सीएलयू करवाया गया है, जिससे नगर निगम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

रवि छाबड़ा ने बताया कि निगम कमिश्नर से शिकायत दी गई है। अगर इन दुकानों पर निगम टीम ने कार्रवाई नहीं की तो स्थानीय निकाय मंत्री और स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग ब्रांच के कुछ अधिकारियों की सांठगांठ से सरकार को लाखों रुपए का चपत लगाई जा रही है। उनके पास ढेरों सबूत हैं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *