Kisan Andolan: अगर आज दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो कैंसिल कर दें, किसान करने जा रहे हैं रेल-सड़क मार्ग और पानी बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 27 Jun 2023

नई दिल्ली। Kisan Andolan: अगर आज आप दिल्ली जा रहे हैं, या दिल्ली जाने का प्लान बना रहे हैं तो रुकिए, पहले इस खबर को जरूर पढ़िए। आज दिल्ली में किसानों का बड़ा आंदोलन है। किसान आज दिल्ली का पानी, रेल और सड़क मार्ग रोकने जा रहे हैं। इसकी घोषणा किसानों ने दो दिन पहले की थी। मंगलवार यानि आज दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन होगा।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

रेल कोरिडोर के लिए अधिगृहीत जमीन का उचित मुआवजा समेत 25 मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों की ओर से मंगलवार को दिल्ली का पानी, रेल व सड़क मार्ग रोकने रोकने की तैयारी में हैं। इसको लेकर एक तरफ किसानों ने कमर कस रखी है तो दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद है।

किसानों की ओर से जहां-जहां रेल व सड़क मार्ग जाम किए जाने की संभावना है, उन स्थानों पर पुलिस की ओर से तैनाती की गई है। किसानों की कोशिश जहां सरकार पर दबाव बनाने की है तो दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन की कोशिश यह रहेगी कि किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था और आवागमन प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

दरअसल, किसानों की ओर से दो दिन पहले रविवार को भी यह आह्वान किया गया था। रेल व सड़क मार्ग जाम करने से पहले किसानों की ओर से आसौदा गांव में महापंचायत बुलाई गई थी, मगर इस पर बारिश का असर पड़ा। फिर भी झज्जर व सोनीपत के अनेक गांवों से खाप व किसान संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे थे, मगर जितनी भीड़ का अनुमान था, उतनी बारिश के कारण नहीं हो पाई। ऐसे में पंचायत में मंथन किया गया। बाद में यह फैसला लिया गया कि सरकार को एक दिन का और समय दिया जाए।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल ने कहा कि किसानों की मांगों पर विचार करने और उन्हें पूरी करने के लिए सरकार को एक और दिन का समय दिया गया था। मगर सरकार की ओर से इस मसले को सुलझाने और किसानों की मांग पूरी करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *