ODI World Cup Schedule: इंतजार हुआ खत्म, वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानिए कहां होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 27 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। ODI World Cup Schedule: इस साल भारत की मेजबानी में आईसीसी वनडे विश्व कप होगा, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। पहले मैच में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड का सामना अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा। इसके साथ ही भारतीय टीम अपने पहले मैच में 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। 46 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस बार कुल 10 टीमें उतर रही हैं। तो 8 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। 2 टीमों का फैसला क्वालीफायर से किया जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो ये मैच 12 जगहों पर खेले जाएंगे। इसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, मुंबई और राजकोट शामिल हैं। फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। आईसीसी के मुताबिक टीम इंडिया अपने 9 मैच 9 अलग-अलग जगहों पर खेलेगी। टीम का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। भारतीय टीम 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान और 15 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के अन्य मैचों की बात करें तो 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश, 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड, 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड, 2 नवंबर को मुंबई में क्वालीफायर, 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। दूसरा क्वालीफायर 11 नवंबर को बेंगलुरु में होगा।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *