Punjab News: शिक्षकों को मान सरकार का तोहफा, तीन गुना बढ़ी सैलरी! भत्ता भी बढ़ाया गया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 27 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने उनका वेतन बढ़ाया है और उन्हें मिलने वाले भत्ते भी बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने कम वेतन पर कच्चे अध्यापकों की भर्ती की थी जिनकी तनख्वाह गुजारे लायक भी नहीं थी, लेकिन अब पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक में इन्हें नियुक्त करने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जिसकी अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। हालांकि इसे लेकर कई कानूनी दिक्कतें भी थीं, लेकिन उन्हें दूर कर लिया गया है मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिन शिक्षा वालंटियरों का वेतन 3500 था, उन्हें बढ़ाकर 15000 कर दिया गया है। जिनकी सैलरी 6000 थी उन्हें बढ़ाकर 18000 कर दिया गया है। इसके अलावा जिनकी सैलरी 9500 थी उन्हें बढ़ाकर 20500 कर दिया गया है। जिनकी सैलरी 10 हजार थी उन्हें बढ़ाकर 22 हजार कर दिया गया है।

https://twitter.com/BhagwantMann?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1673639824555925505%7Ctwgr%5E3772398876948fc31b4031b29ef85adf2f1d3ba7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpunjabi.abplive.com%2Fnews%2Fpunjab%2Fhuge-increase-in-salaries-and-allowances-of-teachers-says-bhagwant-mann-727762

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

इसके अलावा जिनकी सैलरी 11 हजार थी उनकी सैलरी बढ़ाकर 23 हजार कर दी गई है और जिनकी सैलरी 5500 थी उन्हें बढ़ाकर 15000 करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इन शिक्षकों की छुट्टियों का पैसा नहीं काटा जाएगा और इन्हें सरकारी शिक्षकों की तरह रियायतें भी दी जाएंगी। मान ने कहा कि महिलाओं को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी सैलरी में हर साल 5 फीसदी की बढ़ोतरी का भी ऐलान किया गया है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *