Punjab News: पंजाब में बिजली चोरों की अब खैर नहीं, फर्जी ट्यूबवेल कनेक्शनों पर कसा शिकंजा

Daily Samvad
2 Min Read
Power Cut
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 27 Jun 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: बिजली चोरों की अब पंजाब में खैर नहीं होगी। पंजाब भर में बिजली चोरी रोकने की मुहिम तेज कर दी गई है। इस बीच घरेलू बिजली चोरी के साथ-साथ फर्जी ट्यूबवेल कनेक्शनों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

पंजाब में पिछले दो दिनों में 451 बिजली उपभोक्ताओं के घरों की जांच की गई है और बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के आरोप में 40 उपभोक्ताओं पर 15.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस बारे में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा है कि राज्य में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। विशेष अभियान में सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं एवं कृषि क्षेत्र जहां फर्जी ट्यूबवेल कनेक्शन चल रहे हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

उन्होंने कहा कि चोरी रोकने के अभियान के तहत अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना और पटियाला सर्कल की पीएसपीसीएल प्रवर्तन टीमों और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त छापेमारी की और दो दिनों में 451 बिजली उपभोक्ताओं के घरों की जांच की और 40 उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *