Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 27 Jun 2023

डेली संवाद, श्री मुक्तसर साहिब। Punjab Vigilance: साहिब पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने श्री मुक्तसर साहिब जिले के माल हलका भुल्लर में तैनात पटवारी गुरप्रीत सिंह और उसके निजी सहायक कुलदीप सिंह को 18 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पटवारी और उसके पीए को गांव भुल्लर निवासी गुरपाल सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज की श्री मुक्तसर साहिब यूनिट में शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी ने पैतृक जमीन को गुरपाल सिंह और उसके भाई के नाम करने के बदले 18,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। इस कार्य को करवाने के लिए पटवारी ने उक्त राशि अपने निजी सहायक कुलदीप सिंह को देने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 18,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी पटवारी और उसके पीए को पुलिस स्टेशन विजिलेंस, बठिंडा रेंज के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *