डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Accident News: प्रदेश हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, रामपुर के शालून केंची के पास ऑल्टो कार सड़क से 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई है, जिससे यह हादसा हुआ है। मृतकों में तीन लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
मृतकों में दो युवक व दो युवतियां हैं, जिनकी पहचान अविनाश मांटा पुत्र देवेंद्र देवठी, सुमन पुत्री भागचंद 22 वर्ष गांव कुखी, हिमानी पुत्री स्वर्गीय दिलीप गांव कूखी, संदीप पुत्र चेतराम 40 वर्ष गांव कुखी के रूप में हुई है। जबकि घायल शिवानी पुत्री स्वर्गीय दलीप निवासी कुखी के रूप में हुई है। हादसे में शिवानी की छोटी बहन हिमानी की मौत हुई।
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
जानकारी के अनुसार, ये सभी बारात में जा रहे थे। बारात बीती शाम रामपुर उपमंडल के देवठी से क्लेडा गई थी और आज सुबह बराती वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।