Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर के रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 28 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: कल ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दामों में गिरावट के बाद आज तेल कंपनियों ने अपडेटेड रेट जारी कर दिए हैं। कल ब्रेंट क्रूड 1.12 प्रतिशत गिरकर 73.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था जिसके बाद आज एक बार फिर से तेल के दाम रिवाइज हुए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आज एक बार फिर से देश की जनता को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने दामों को स्थिर रखा है। फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर मई 2022 से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज हम आपको देश के मेट्रो और प्रमुख शहरों में तेल के अपडेटेड रेट के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

जून के शुरुआत में सरकार के सूत्रों ने बताया था कि तेल कंपनियां जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दामों को घटा सकती है। आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक तेल कंपनियों को कोविड और अन्य अंतराष्ट्रीय कारणों से जो नुकसान हुआ था वो अब पूरा हो चुका है। जिसकी पुष्टी अलग-अलग तेल कंपनियों के लेटेस्ट तिमाही के नतीजे से हुई है।

  • नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.42 रुपये और डीजल 94.21 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.35 रुपये और डीजल 89.55 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में पेट्रोल 109.10 रुपये और डीजल 94.28 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *