डेली संवाद, अमेरिका। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती ही रहती है। ऐसी ही एक खबर अमेरिका से सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में एक पंजाबी युवक की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
मृतक युवक का नाम अमनदीप सिंह बताया जा रहा है जोकि पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना का रहने वाला था। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था। उसकी लाश कार में मिली। मौत होने के कारण अभी पता नहीं चल पाया हैं, लेकिन मौत की खबर खन्ना में परिवार को मिलने पर मातम छा गया। पूरे गांव में शोक की लहर है। मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
7 साल पहले अमनदीप सिंह अमेरिका गया था और वहीं एक अमेजॉन के शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। 7 साल बाद अमनदीप सिंह ने दीवाली पर आना था। उसके लिए लड़की देखनी थी। घर में शादी की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उसकी मौत की खबर आने से खुशी मातम में बदल गई।
Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें







