Weather Update: भारी बारिश से शिमला में बाढ़, रोड क्षतिग्रस्त, पंजाब समेत कई राज्यों के टूरिस्ट फंसे, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 28 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update: मौसम विभाग ने मानसून के कारण हो रही बारिश को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून वर्तमान में सक्रिय है और पिछले 4-5 दिनों में तेजी से आगे बढ़ा है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, मानसून ने लगभग पूरे देश को प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे गुजरात और दक्षिण- पूर्वी राजस्थान को मानसून ने कवर कर लिया है। अगले दो दिनों में उम्मीद है कि दक्षिण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्से भी कवर हो जाएंगे। जिससे आने वाले दिनों में बारिश शुरू होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

उधर, हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

शिमला के आईएमडी वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा, “अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है।” पंजाब के एक पर्यटक राहुल ने कहा, “भारी बारिश हो रही है और हम होटल के कमरों के अंदर फंस गए हैं। बारिश के कारण हम कहीं बाहर नहीं जा सकते।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। झमाझम बारिश से आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *