डेली संवाद, गुजरात। Accident News: इस समय की बड़ी खबर गुजरात से सामने आ रही है। खबर है कि गुजरात राज्य के पंचमहाल जिले में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया है। गुजरात के हलोल स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश के चलते एक फैक्ट्री की दीवार अस्थायी तंबुओं पर गिर गई।
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
जिसकी वजह से पांच साल से कम उम्र के चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य छह घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश से काम के लिए हालोल आए थे।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
बारिश के दौरान जीआईडीसी की दीवार धराशायी होने से उसकी चपेट में आए गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों पर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दीवार के मलबे के नीचे दबे लोगों ने निकाला गया, लेकिन 4 बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी है।