Crime News: अमेरिकी दूतावास के बाहर फायरिंग, सुरक्षा कर्मी की मौत- हमलावर भी ढेर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 204 शब्द|📅 29 Jun 2023

डेली संवाद, दुबई। Crime News: सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हुई गोलीबारी में हमलावर बंदूकधारी और वाणिज्य दूतावास में काम करने वाले एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को हुए हमले का मकसद तत्काल स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

गोलीबारी की घटना के बाद वाणिज्य दूतावास को बंद कर दिया गया। हमले में कोई भी अमेरिकी नागरिक या अमेरिकी कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है। विदेश मंत्रालय ने मामले में जांच कर रहे सऊदी अधिकारियों से मिली जानकारी का जिक्र करते हुए कहा कि हमलावर को सऊदी के सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ने सऊदी पुलिस का हवाला देते हुए कहा कि एक व्यक्ति बंदूक लेकर वाणिज्य दूतावास के बाहर एक वाहन से उतरा था।समाचार एजेंसी के अनुसार, ‘‘अधिकारियों ने स्थिति को भांपते हुए उससे निपटने के लिए कार्रवाई की।” समचार एजेंसी ने बताया कि मारा गया वाणिज्य दूतावास का सुरक्षा कर्मी नेपाल का नागरिक था।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *