Punjab News: बड़ी खबर, SGPC गुरबाणी प्रसारण के लिए शुरू करने जा रही है You Tube चैनल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 29 Jun 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर SGPC को लेकर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक SGPC अपना You Tube चैनल शुरू करने जा रही है। इस You Tube चैनल से गुरबाणी लाइव की जाएगी। यह फैसला तब सामने आ रहा है जब गुरबाणी को फ्री करने पर सीएम मान और SGPC के बीच घमासान हो रहा है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

इस बात की जानकारी SGPC के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्टूडियो भी तैयार किया जा रहा है यहां से गुरबाणी को लाइव प्रसारित किया जाएगा। यहां हम आपको बता दे कि SGPC का 23 जुलाई को PTC से टेंडर खत्म होने जा रहा है जिसके बाद सीएम मान ने कहा था कि टेंडर खत्म होने के बाद गुरबाणी का प्रसारण मुफ्त में होगा और सबके पास इसके अधिकार होंगे।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस बिल को भगवंत मान ने विधानसभा में भी पास कर दिया था जिसके बाद SGPC ने इसका कड़ा विरोध किया और इसको मानने से मना कर दिया। दरअसल भगवंत मान का कहना है कि गुरबाणी किसी एक की नहीं है इसपर पूरे देश के लोगों का अधिकार है इसलिए इसको फ्री कर देनी चाहिए। वहीं SGPC का कहना है कि 1925 के एक्ट में सरकार को संशोधन करने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार धार्मिक ताकत हथियाना चाहती है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *