Punjab News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा गांव बडरुखां में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 469 शब्द|📅 29 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 184वीं पुण्य तिथि के अवसर पर, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने महाराजा रणजीत सिंह के नानका गांव बडरूखां में एक राज्य स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा बडरूखां में स्थापित की गई महाराजा रणजीत सिंह जी की प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाकर श्रद्धा के फूल अर्पित किए।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के पदचिन्ह बहुत गहरे, मजबूत और पवित्र हैं जिसका अंदाजा उनके शासन करने के तरीके से लगाया जा सकता है और मान सरकार हर अवसर पर उनका सम्मान करती है। आज अनाज मंडी बडरूखां में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लोगों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह जी ने साहसिक तरीके से सिख राज्य की स्थापना की थी।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

जिसके बाद वह न केवल सिखों के महाराजा बने बल्कि उनकी धर्मनिरपेक्ष सोच के कारण सभी संप्रदायों के लोगों ने उन्हें अपना महाराजा बनाया।  महाराजा रणजीत सिंह द्वारा सभी को एक समान मानने और बिना किसी भेदभाव के सभी को अधिकार और न्याय देने और सर्वांगीण विकास के सिद्धांतों पर दिन-रात एक कर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मान सरकार और उनके अधिकारी स्वयं गांवों में पहुंचकर लोगों का काम कर रहे हैं ताकि पिछली सरकारों के कार्यकाल में चलती रही लोगों को परेशान करने की रवायत को पूरी तरह से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ मान सरकार समाज की कुरीतियों को दूर कर पंजाब को महाराजा रणजीत सिंह का रंगला पंजाब बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रिश्वतखोरी पर लगाम कसने के लिए मान सरकार ने पिछले करीब पंद्रह महीनों के दौरान 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार क्रांतिकारी सुधार ला रही है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने कहा कि सुनाम विधानसभा क्षेत्र में 68 करोड़ रुपये की लागत से नहरी पानी की परियोजनाएं चल रही हैं और सरकार की इस शानदार पहल से किसानों को बड़ी राहत महसूस हुई है, क्योंकि करीब तीन-चार दशक बाद खेतों तक नहरी पानी पहुंचा है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मान सरकार द्वारा गांव बडरूखां में करोड़ों की लागत से विकास कार्य पहले से ही प्रगति पर हैं, जिनमें 10 लाख रुपये की लागत से यादगारी गेट, 30 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी, 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाला हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र शामिल हैं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *