Punjab News: पंजाब ने नीली रावी की पैडिगरी सिलैक्शन स्कीम में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया- गुरमीत सिंह खुड्डियां

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 472 शब्द|📅 29 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि राज्य ने नीली रावी की पैडिगरी सिलैक्शन स्कीम में देश भर में से तीसरा स्थान हासिल किया है। इस देसी नस्ल को सूबे में प्रफुलित करने के लिए नीली रावी भैंसों की पैडिगरी सिलैक्शन स्कीम चलाई जा रही है।

स. गुरमीत सिंह खुड्डिया ने कहा कि यह बड़े सम्मान वाली बात है क्योंकि पंजाब ने नीली रावी भैंसों की पैडिगरी सिलैक्शन स्कीम में देश में से तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही सूबे ने मुराह नस्ल की भैंसों की प्रोजनी टैस्टिंग स्कीम में पांचवा और साहीवाल गाय की प्रोजनी टैस्टिंग स्कीम में 6वां स्थान हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

उन्होंने बताया कि पंजाब ने मुराह प्रोजनी टैस्टिंग प्रोजैक्ट का लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया है, जो साल 2024 में पूरा किया जाना था। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्धेश्य इन तीनों ही नस्लों की अधिक दूध देने की सामथ्र्य रखने वाली भैंसों और गऊओं में से उच्च स्तरीय नस्ल के सांड़ पैदा करना था।

डेयरी व्यवसाय के साथ जुड़े किसानों के कल्याण संबंधी मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य सरकार ने लम्पी स्किन के फैलाव को रोकने के लिए अब तक सूबे में गायों को गोट पौक्स वैक्सीन की कुल 25 लाख ख़ुराकें दी जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पशुओं को गलघोटू बीमारी से बचाने के लिए सूबा स्तरीय अभियान के अंतर्गत टीके लगाए जा रहे है और सूबे में मुंहखुर की बीमारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाने के लिए जल्दी ही विशेष अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने आगे बताया कि राज्य ने वच्छियां/ कट्टियां पैदा करने के लिए सैकस्ड सीमन के 75, 000 टीके भी खऱीदे है जिससे किसानों की आमदन में बढ़ौतरी करने के इलावा नर की संभाल पर होने वाले खर्चों को घटाया जा सके। सूबे के सभी पशु अस्पतालों/ डिस्पैंसरियों में यह टीके पहले ही सस्ते दरों पर उपलब्ध करवाए जा चुके है जिसका उदेश्य भविष्य में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने में किसानों की सहायता करना है।

पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री विकास प्रताप ने बताया कि विभाग की तरफ से चलाए जा रहे इन तीन प्रोजैक्टों प्रोजनी टैस्टिंग मुराह, प्रोजनी टैस्टिंग साहीवाल और पैडिगरी सिलैक्शन नीली रावी के अंतर्गत विभाग के सीमन स्टेशन रोपड़ और नाभा में उच्च नसल के कट्टे/ वच्छे स्पलाई किए जा रहे है और अब तक सूबे और पूरे भारत के सीमन स्टेशनों को 536 वच्छे/ कट्टे स्पलाई किए जा चुके है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *