Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, जारी हुआ Alert

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 29 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मॉनसून भारत के 80 फीसदी से ज्यादा इलाके को कवर कर चुका है। वहीं तापमान गिरने के कारण लोगों को झुलसाती गर्मी से चाहे राहत मिली है लेकिन उमस अब भी बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई तक पंजाब के कई इलाकों में बारिश पड़ने की सम्भावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस बीच यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। मॉनसून का असर राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। राज्य के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की नदियां भी उफान पर हैं। पर्यटकों को अगले कुछ दिनों तक हिमाचल न आने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

पिछले 24 घंटों के दौरान रूपनगर, अमलोह, नंगल, खरड़, शाहपुर कंडी आदि इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आने वाले दिनों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान में 0.7 डिग्री सैल्सियस की कमी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान जिला होशियारपुर का 37.3 डिग्री सैल्सियस रहा जबकि अन्य जिलों का तापमान 32 से 33 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

https://youtu.be/W-4qoS8bTvg
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *