Jalandhar News: जालंधर के सिविल अस्पताल में सिख संगठनों द्वारा भारी हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 30 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के सिविल अस्पताल में भारी हंगामा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हंगामा सिख संगठनों तरना दल द्वारा किया गया है। बताया जा रहा है कि सिख संगठन के लोगों ने सिविल अस्पताल की डॉ. हरलीन कौर पर बड़े आरोप लगाए है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल की डॉ. हरलीन कौर लोगों से पैसे लेकर मनमर्जी की MLR रिपोर्ट बनाती है। बाबा लखबीर सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर इतनी भ्रष्ट है कि उसे पैसे न दिए जाएं तो वह मेडिकल लीगल रिपोर्ट में जानलेवा घावों जिन्हें ग्रीवियस में काउंट किया जाता है, उन्हें भी नॉर्मल लिखकर केस का रूप ही बदल देती हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने बताया कि जो केस भारतीय दंड संहिता की धारा 326 में दर्ज होने वाला होता है, वह मामला धारा 323 का नॉर्मल केस बनकर रह जाता है। यदि अगर डॉक्टर को पैसे मिल जाते हैं तो वह मामूली चोट को भी ग्रीवियस दिखाकर 326 का मामला बनवा देती है। पैसे देकर कई 307 में पकड़े गए लोग मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर छूट गए।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

वहीं अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। पुलिस RAF समेत भारी पुलिस फोर्स अस्पताल के अंदर और बाहर तैनात कर दी है। विभिन्न संगठनों के लोगों को पुलिस ने अस्पताल के बाहर ही रोक रखा हुआ है और वह जमकर सरकार और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *