Jalandhar News: जालंधर में प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी ने महिला के साथ की मारपीट, फाड़े कपड़े, भारी हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर के बस्ती शेख से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के मेजर कॉलोनी बस्ती शेख की रहने वाली सोनिया ने प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी डीलर का नाम सुरेश खुराना बताया जा रहा है। दरअसल महिला का आरोप है कि उसने 9 महीने पहले डीलर से कोठी ली थी।

जालंधर में प्रापर्टी डीलर ने मारपीट कर महिला के फाड़े कपड़े

 

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जिसके बाद उस कोठी की हालत दिन व दिन खराब होती जा रही है और इसके साथ ही कोठी बैठने लगने पड़ी रही। जिसकी शिकायत उसने कई बार डीलर से की लेकिन डीलर ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया और बिल्डर ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया और साथ ही उनका नंबर तक ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद पीड़ित आज शिकायत लेकर डीलर के घर गई।

जालंधर में प्रापर्टी डीलर ने मारपीट कर महिला के फाड़े कपड़े
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

जब वह डीलर सुरेश के घर गयी तो डीलर और उसकी पत्नी द्वारा पीड़ित औरत के साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही औरत के कपड़े तक फाड़ दिए गए है और महिला की सोने की चैन भी छीन ली है। पीड़ित महिला ने इस बात की भी जानकारी दी है कि डीलर की तरफ से अभी तक NOC भी नहीं दी गयी है लेकिन इससे पहले ही NOC के लिए डीलर 20 हजार ले चुका है। वहीं इस मामले में जब आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सुरेश खुराना से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

CM Bhagwant Mann ने Sukhbir Badal की खोल दी पोल | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *