Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ को सेवानिवृति पर विदाई पार्टी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 468 शब्द|📅 30 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: एक नई पहल करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सूबे के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ को उनकी सेवा- निवृति के मौके पर विदाई पार्टी दी।

इस मौके बड़ी संख्या में उपस्थित आई. ए. एस. अधिकारियें की सभा में अपने विचार पेश करते मुख्यमंत्री ने कहा कि जंजूआ ने आई. ए. एस. के तौर पर अलग-अलग पदों पर रहते हुए 34 वर्ष सूबे की सेवा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने गत् एक वर्ष में कई महत्वपूर्ण लोक समर्थित फ़ैसले लिए हैं।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

इनमें कच्चे अध्यापकों को रेगुलर करने का फ़ैसला अमल में लाना बहुत चुनौतीपूर्ण था परन्तु जंजूआ ने सरकार के हर फ़ैसले को लागू करने में उत्साह के साथ अपना योगदान दिया और सरकार अपने लोक कल्याण स्कीमों का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने में कामयाब रही है।
भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत्त रहने पर किसी भी अधिकारी का तजुर्बा बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि लंबे जनतक जीवन सदका इन अधिकारियों के पास कड़वा-मीठा अनुभव होता है जिसका लोक हित में लाभ उठाया जा सकता है।

उन्होंने उम्मीद व्यक्त कि जंजूआ आने वाले समय में सूबे के हित में अपना योगदान देते रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नये मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि वर्मा सरकार के लोक समर्थकी प्रयासों और प्रोग्रामों को ज़मीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए अपनी जि़म्मेदारी पूरी समर्पित भावना के साथ निभायेंगेे जिससे सूबे का कोई भी व्यक्ति सरकार की कल्याण स्कीमों का लाभ लेने से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

प्रशासनिक अधिकारियों को शासन की रीढ़ की हड्डी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, अलग- अलग पदों पर जि़म्मेदारी निभा रहे अधिकारी परिवार के सदस्य हैं जो मेरी तरह किसी न किसी रूप में सूबे की सेवा कर रहे हैं। इस मौके सेवा- मुक्त हो रहे मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी तरफ से प्रकट किए भरोसे सदका ही वह एक साल मुख्य सचिव के ओहदे की जि़म्मेदारी निभाते हुए सरकार की नीतियां सही मायनों में लागू करने में सफल हुए हैं।

जंजूआ ने आज की विदाई पार्टी को ‘ विशेष मौका’ बताते कहा कि सूबे में पहली बार हुआ कि किसी मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को सेवा- मुक्ति मौके विदाई पार्टी दी हो। इस मौके मुख्यमंत्री के अधिक मुख्य सचिव ए. वेणूं प्रसाद जो पंजाब आई. ए. एस. आफिसर्ज एसोसिएशन के प्रधान हैं, ने समूह आई. ए. एस. अधिकारियें की तरफ से मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और सेवा- मुक्त हो रहे मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *