डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब पुलिस लगातार राज्य में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रही है। इसके चलते पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दावा किया है कि पुलिस ने असामाजिक तत्वों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया, “एक बड़ी सफलता में, मोगा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो मास्टरमाइंड गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थन से सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख रहे थे।” दोषियों की पहचान के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक जांच की गई है।
In a major breakthrough @MogaPolice has busted a gang of anti-social elements writing Khalistan Zindabad slogans in public places backed by mastermind Gurpatwant Singh Pannu.
The investigation has been carried out in a professional & scientific manner to trace the culprits (1/2)
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 30, 2023
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बता दें कि जून के शुरुआती दिनों में मोगा जिले में तीन जगहों पर दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और नारेबाजी को हटाया।
Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें








