Punjab News: दूसरी बेटी के जन्म पर महिलाओं को मिलेगा पंजाब सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा, जाने क्या

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 30 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और भलाई के लिए विभिन्न स्कीमें चलाईं जा रही हैं।

सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थी महिलाओं( दूध पिलाने वाली माताओं) को दूसरे बच्चे लड़की के जन्म के बाद 6000/- रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत, पहले बच्चे के जन्म के लिए 5000-/रुपए की वित्तीय सहायता गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को दी जाती है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने बताया कि लड़की के जन्म के बाद 6000/- रुपए की वित्तीय सहायता देने से बच्चियों के घट रहे जन्म समय लिंग अनुपात में सुधार होगा, जन्म से पहले लिंग चयन किए जाने वाली प्रथा को भी रोकने में सहायता मिलेगी, दूध पिलाने वाली माताओं की सेहत में सुधार होगा और बच्चे के पोषण सम्बन्धी तंदुरुस्ती में सुधार करने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत 6000/- रुपए का लाभ सीधा लाभार्थियों के बैंक/डाकखाने खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। यह लाभ लेने के लिए पंजाब के सभी आंगणवाड़ी सैंटरों में आंगणवाड़ी वर्करों की तरफ से फार्म भरे जाते हैं। यह लाभ प्राप्त करने के लिए हर लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना और आधार कार्ड का बैंक खाते के साथ लिंक होना लाज़िमी है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

मंत्री ने आगे बताया कि लाभार्थी घर बैठ कर आनलाइन पोर्टल (https://pmmvy.nic.in/) पर अपने आप रजिस्टर्ड करके अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इस योजना को पारदर्शी और कुशलता पूवर्क ढंग से पूरा किया जाए।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *