Punjab Weather Update: पंजाब में जारी है बारिश का दौर, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 30 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के ज्यादातर इलाकों में मानसून पहुंच चुका है। गुरुवार को मालवा क्षेत्र के श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा को छोड़कर बाकी जगहों पर भारी बारिश हुई है। इसके अलावा माझा और दोआबा में भी मौसम उमस भरा रहा।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 30 जून और एक जुलाई से तीन जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मालवा क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई शहरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इस बारिश से किसानों और पावरकॉम ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

इस बीच सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पटियाला में 26 मिमी, चंडीगढ़ में 11.4 मिमी, लुधियाना में 9 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 7 मिमी बारिश हुई है। पंजाब में कई जगहों पर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बारिश खेती के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *