Jalandhar News: जालंधर के फेमस इंडस्ट्रियलिस्ट से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पैसे नहीं दिए तो गोली मारने की धमकी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के फेसम इंडस्ट्रियलिस्ट व हिन्द पंप के मालिक नरिंदर सग्गू से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। 5 करोड़ रुपए तय समय में नहीं दिया तो उक्त बिजनेसमैन व इंडस्ट्रियलिस्ट को जान से मार दिया जाएगा। विदेशी नंबरों से फोन करने वाले गुंडों ने उक्त कारोबारी के पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी है।

जानकारी के मुताबिक फोकल प्वाइंट के कारोबारी नरिंदर सग्गू ने इस धमकी के बाद अपना मोबाइल फोन स्विच आफ कर लिया, तो धमकाने वाल व्यक्ति ने उनके बेटे सोनू के मोबाइल पर उसी नंबर से कॉल करके यही धमकी दी। पहले तो कारोबारी का परिवार बुरी तरह से घबरा गया लेकिन काफी दिनों के बाद परिवार ने पुलिस के पास शिकायत देने की सोची।

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

पुलिस ने शिकायत आने के बाद अज्ञात व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। थाना-8 की पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कारोबारी ने बताया कि 25 मई को देर रात डेढ़ बजे उन्हें व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से कॉल आई। उन्होंने उक्त कॉल नहीं उठाई लेकिन बार-बार कॉल आने के कारण उन्होंने फोन उठा लिया।

जालंधर में इंडस्ट्रियलिस्ट नरिंदर सग्गू के बयान पर दर्ज की गई एफआईआर

फोन करने वाल व्यक्ति के पास उनकी काफी जानकारी थी। उसने कहा कि अगर उन्हें 5 करोड़ रुपए नहीं दिए गए तो वह उनके सिर पर गोलियां मार कर कत्ल कर देंगे। कारोबारी ने कॉल काट दी तो बार-बार कॉल आनी शुरू हो गई। उन्होंने अपना मोबाइल बंद किया तो फरौती मांगने वाले व्यक्ति ने उनके बेटे के नंबर पर उसी नंबर से फोन कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

जैसे ही उनके बेटे ने फोन उठाया तो आरोपी ने उससे भी 5 करोड़ रुपए मांगे और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। काफी दिनों तक तो परिवार घबराता रहा लेकिन बाद में पुलिस को शिकायत दी। थाना-8 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि जिस नंबर से कॉल आई थी, उसे साइबर सेल को दे दिया गया है। नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही पता चल जाएगा कि किसने कहां से धमकी भरी कॉल की थी।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *