Jalandhar News: जालंधर शहर में धड़ाधड़ हो रहे हैं अवैध निर्माण, कार्ऱवाई करने में बिल्डिंग ब्रांच सुस्त

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा उपचुनाव के दौरान शहर में एक के बाद एक अनगिनत अवैध इमारतें बन गई। इन इमारतों की शिकाय़तों का अंबार भी नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में लग गया। लेकिन इन शिकायतों के खिलाफ कोई कार्रवाई निगम की तरफ से नहीं की गई। हैरानी की बात तो यह है कि एमटीपी नरेंद्र शर्मा इन अवैध इमारतों पर कार्रवाई ही नहीं करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

शहर में फगवाड़ा गेट, माडल हाउस, रामामंडी, मंडी रोड, कूल रोड, लिंक रोड पर उच्च अधिकारियों के नाम की आड़ में बिल्डिंग ब्रांच के कुछ मुलाजिम अवैध निर्माण करवा कर मोटे पैसे ऐंठ रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि कामर्शियल इमारत के कुछ हिस्से को पास किया जाता है, बाकी हिस्से को बिना पास करवाए बनवाया जाता है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस संबंध में जब एमटीपी नरेंद्र शर्मा का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। नगर निगम के अधिकारी कोई जवाब दे या न दें, लेकिन कम एरिया का सीएलयू करवा कर ज्यादा एरिया में कंस्ट्रक्शन करवा कर सरकार को चपत लगाई गई है।

अमृतसर से सस्पैंड, बहाली पर जालंधर आ गए

अमृतसर में एक होटल के अवैध रूप से बनाए जाने और उसकी बेसमेंट की खुदाई के दौरान हुए हादसे के जिम्मेदार माने गए एमटीपी नरेंद्र शर्मा को सरकार ने सस्पैंड कर दिया था। किसी तरह से बहाल हुए और जालंधर में फिर एमटीपी लग गए। लेकिन नरेंद्र शर्मा जालंधर में भी अवैध निर्माण को रोक पाने में विफल रहे हैं। अब नरेंद्र शर्मा फिर से अमृतसर का एमटीपी लगने का जुगाड़ कर रहे हैं।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *