Nagar Nigam House Meeting: नगर निगम में जमकर हंगामा, गाली-गालौच के बाद AAP नेताओं को जबरन दफ्तर से बाहर निकाला

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Nagar Nigam House Meeting: नगर निगम चंडीगढ़ की हाउस की बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ। हाउस की बैठक में शामिल होने के लिए सांसद किरण खेर भी पहुंची, लेकिन मीटिंग में उन पर गाली गलौज करने के आरोप लगे। पहले आप पार्षदों ने जमकर हंगामा किया।

जब मीटिंग शुरू हुई तो आप पार्षदों ने तरुणा मेहता के कांग्रेस में जाने के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। बैनर दिखाए गए, जिस में लिखा था कि मेहता दंपती कितने में बिके हैं। कांग्रेस ने डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे को लेकर विरोध जताया, जिस पर भी खूब हंगामा हुआ।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

हंगामे के बीच आप पार्षदों ने कहा कि उन्हें भाजपा की सांसद किरण खेर ने गालियां दी हैं। जिस पर सांसद किरण खेर और आप पार्षदों के बीच तीखी नोक झोंक हो गई। आप पार्षद पार्षद जसबीर सिह लाडी ने सांसद किरण खेर का जमकर विरोध कर दिया और कहा कि क्या एक सांसद को ऐसी भाषा का प्रयोग सदन में करना चाहिए। इस पर मेयर ने मार्शल बुलाकर जसबीर सिह लाडी को सदन से बाहर कर दिया।

आप पार्षद दमनप्रीत ने आरोप लगाया कि सांसद ने हमारे पार्षद को गालियां दी हैं। मेयर ने कहा कि सदन में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसके बाद मार्शल बुलाकर उन्होंने सभी आप पार्षदों को जबरन सदन से बाहर निकाल दिया और बाद में उनको एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

वहीं आप पार्षदों को बाहर करने के बाद सभी एजेंडे पारित कर दिए गए, जिसके बाद सांसद किरण खेर पुलिस सुरक्षा में सदन से चली गईं। इसी बीच कांग्रेस के पार्षद डिस्कशन की मांग करते रह गए, लेकिन उनकी भी एक नहीं सुनी गई। फिर जन-गण-मन चलवा दिया। इसके बाद कांग्रेसी पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाज़ी शुरू कर दी। इस तरह मंगलवार को पूरा सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *