Punjab News: पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, एकसाथ 9 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, AAP ज्वाइन करने की चर्चा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुक्तसर। Punjab News: पंजाब में कांग्रेस लगातार डूबती जा रही है। कांग्रेस के वर्कर और नेता पार्टी छोड़ दूसरे दलों का थामन थाम रहे हैं। पंजाब में जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से कांग्रेस को टूटना लगातार जारी है। इसी क्रम में आज पंजाब कांग्रेस के 9 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के गृह जिले में नगर कौंसिल में कांग्रेस में बगावत हो गई है। मुक्तसर नगर कौंसिल में कांग्रेस के 9 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। इन पार्षदों ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। नगर कौंसिल प्रधान उनकी बात नहीं सुन रहा।

आपको बता दें कि राजा वड़िंग जब मंत्री थे तब उन्होंने इन्हें सभी को पार्षद बनाया था। उक्त पार्षदों ने जिला प्रधान कांग्रेस, पंजाब प्रधान को इस्तीफा दिया है। कल नगर कौंसिल की मीटिंग हुई तो 9 कौंसलर मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इन्होंने अपनी अलग से मीटिंग की जिस दौरान उन्होंने यह फैसला लिया।

मुक्तसर नगर कौंसिल में कांग्रेस के 9 काउंसलरों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है
ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने में उन्होंने मांग की थी कि नगर कौंसिल का प्रधान नया बना दें। इसके बाद उन्होंने समय-समय पर काउंसलरों ने मांग रखी लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी। आखिरकार उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उधर, 9 कौंसलरों द्वारा इस्तीफा देने के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त कौंसलर आम आदमी पार्टी का हाथ थाम सकते हैं।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *