डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल में स्थित न्यू एगर्टन वूलन मिल्स के मौजूदा और रिटायर्ड कर्मचारियों को जल्द केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार बकाया राशि सौंपने जा रही है। इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में दी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
उन्होंने बताया कि मिल के कर्मचारियों द्वारा काफी समय से अपनी मांगों को लेकर पंजाब के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी। आखिरकार एपीआई मांग को लेकर मिल के कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल ने भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जो कि पठानकोट से विधायक भी हैं, से संपर्क किया और उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाते हुए अपना मांगपत्र सौंपा।

जिस पर अश्वनी शर्मा ने गुरदासपुर लोकसभा से सांसद सन्नी दियोल को साथ लेकर दिल्ली में मोदी सरकार के केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री पियूष गोयल से भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, केन्द्रीय मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत, केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को साथ लेकर मुलाकात की और उन्हें मिल कर्मियों द्वारा की गई मांग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मिल कर्मियों का मांगपत्र भी सौंपा।
ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी
केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने अश्वनी शर्मा की बात को बहुत ध्यानपूर्वक सुना और मिल कर्मचारियों की मांग को स्वीकार करते हुए मिल के मौजूदा व रिटायर्ड कर्मियों की बकाया राशि का तुरंत भुगतान करने का आश्वासन दिया। अश्वनी शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल के फैसले पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे धारीवाल मिल के मौजूदा और रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह









