डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज एक पत्र जारी करके राज्य की सभी सरकारी और निजी यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों को हिदायत की है कि स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोका जाए।
स. बैंस ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ निजी और सरकारी संस्थाओं ने स्कॉलरशिप न आने के कारण विद्यार्थियों को पेपर में बैठने से रोकने का यत्न किया है।
ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा और प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा को पत्र लिख कर हिदायत की है कि राज्य के सभी सरकारी और निजी कालेजों और यूनिवर्सिटियों को हिदायत कर दी जाए कि यदि किसी विद्यार्थी की स्कॉलरशिप का कोई भी मामला पैंडिंग चल रहा हो तो उस विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने से न रोका जाए।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
यदि इन हिदायतों की किसी भी कॉलेज/यूनिवर्सिटी की तरफ से उल्लंघना की जाती है तो उसके खि़लाफ़ पंजाब सरकार द्वारा सख़्त कार्यवाही की जाएगी। स. बैंस ने अधिकारियों को हिदायत की कि इस सम्बन्धी तुरंत नोटिस तुरंत जारी किया जाए।
कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह









