डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए आबकारी कमिश्नर पंजाब वरुण रूज़म ने आज आबकारी विभाग के सभी सीनियर अधिकारियों के साथ वाहनों और मैरिज पैलेसों की चैकिंग के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले आबकारी परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसने के लिए मीटिंग की।
ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी
इस वीडियो कान्फ़्रेंस (वी.सी.) मीटिंग के दौरान आबकारी कमिश्नर ने कुछ आबकारी शराब ठेकेदारों के द्वारा चैकिंग के इस ग़ैर-कानूनी अभ्यास को ख़त्म करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा किए जा रहे यत्नों का जायज़ा लिया।
वित्त कमिश्नर टैक्सेशन विकास प्रताप की तरफ से जारी हिदायतों अनुसार आबकारी विभाग को इन तत्वों पर इस तरह नकेल कसने के लिए कहा गया है जिससे इन कुछ शरारती तत्वों के हाथों आम जनता को हो रही परेशानी को पूरी तरह ख़त्म किया जा सके।
इस वीडियो कान्फ़्रेंस (वी. सी.) मीटिंग के दौरान आबकारी कमिश्नर ने कुछ आबकारी परचून लायसेंसधारकों की तरफ से चैकिंग की इस ग़ैर-कानूनी प्रथा को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए वित्त कमिश्नर कराधान विकास प्रताप की तरफ से जारी हिदायतों की पालना के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों की तरफ से किए जा रहे यत्नों का जायज़ा लिया जिससे ऐसे तत्वों के हाथों आम लोगों को हो रही परेशानी को पूरी तरह ख़त्म किया जा सके।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
इस मीटिंग के दौरान आबकारी कमिश्नर ने अधिकारियों को सख़्त हिदायतें जारी की कि कुछ लायसेंसधारकों के ऐसे ग़ैर-कानूनी, भद्दे और हमलावर व्यवहार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने विशेष तौर पर आदेश दिए कि किसी भी हालत में आबकारी लायसेंसधारकों को आबकारी अमले की ग़ैर-हाज़िरी में चैकिंग करके कानून को अपने हाथों में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि सम्बन्धित आबकारी अधिकारियों या आबकारी इंस्पेक्टरों का फर्ज बनता है कि जहाँ भी ज़रूरत हो वाहनों और मैरिज पैलेसों की चैकिंग की जाए और इस मंतव्य के लिए उन्होंने आबकारी इंस्पेक्टरों को ज़िला स्तरीय रोस्टर की पालना करने की सलाह दी।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि आबकारी लायसेंसधारकों की तरफ से किसी भी निजी वाहन पर आबकारी सम्बन्धी कोई स्टिक्कर या बैनर नहीं लगाया जाएगा और यदि कोई ऐसा वाहन सड़क पर पाया जाता है तो उसे तुरंत ज़ब्त कर लिया जाएगा।
कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह









