Punjab Jobs News: पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार से होगी शुरू, जाने कैसे करें अप्लाई

Daily Samvad
3 Min Read
Job
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Jobs News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता अनुसार राज्य के नौजवानों के लिए अधिक से अधिक रोज़गार (Punjab Jobs) के मौके पैदा करने के लिए पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग द्वारा 7 जून (बुधवार) को सभी जिलों में प्लेसमेंट मुहिम शुरु की जायेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इस संबंधी जानकारी सांझा करते हुये पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस मुहिम के दौरान इच्छुक नौजवानों को 8000 रुपए से लेकर 60,000 रुपए तक वेतन वाली 10,000 से अधिक नौकरियों की पेशकश की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह मुहिम एक ही समय राज्य के सभी जिलों में चलाई जायेगी।

इस प्लेसमेंट मुहिम में रोज़गार के लिए नौजवानों का चयन करने के लिए वर्धमान, स्पोर्टकिंग, फलिप्पकार्ट, एयरटैल और रिलायंस समेत 425 प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। इस प्लेसमेंट मुहिम में पोस्ट ग्रैजुएट, ग्रैजुएट (तकनीकी/गैर-तकनीकी), आई. टी. आई., डिप्लोमा होल्डर, 12वीं पास, मैट्रिक पास नौजवानों सहित उन नौजवानों को भी नौकरियां प्राप्त करने के मौके दिए जाएंगे, जिन्होंने कोई शैक्षिक योग्यता प्राप्त नहीं की।

Aman Arora, Minister, Punjab
ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

रोज़गार उत्पत्ति विभाग द्वारा इस प्लेसमेंट मुहिम में हिस्सा लेने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पुख़्ता प्रबंध किये गए हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार जाब पोर्टल ( http://www.pgrkam.com) पर लॉगइन करके या ज़िला रोज़गार और उद्यम ब्यूरो के द्वारा स्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं या सीधे प्लेसमेंट ड्राइव वाली जगह पर भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट मुहिम सम्बन्धी स्थानों के विवरण विभाग के जोब् पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं।

डायरैक्टर रोज़गार उत्पत्ति दीप्ति उप्पल ने बताया कि रोज़गार उत्पत्ति विभाग इस मुहिम के द्वारा रोज़गारदाताओं को योग्य उम्मीदवार ढूँढने के साथ-साथ नौजवानों को रोज़गार के नये मौके प्रदान करने के लिए मंच प्रदान करने की निरंतर कोशिश कर रहा है। इस प्लेसमेंट मुहिम के द्वारा संभावित तौर पर कम से कम 10,000 नौजवानों को रोज़गार के मौके मिलेंगे।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *