Punjab News: कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने मलोट शहर के वार्ड नं. 2 के लोगों की समस्याओं का लिया जायजा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा.बलजीत कौर ने -सरकार तुहाडे द्वार- कार्यक्रम अधीन मलोट शहर के वार्ड नंबर 2 के लोगों की समस्याओं का जायजा लिया। इस मौके पर मलोट निवासियों ने मंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

इसके अधिकतर विभाग के अधिकारियों को शेष समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करके तुरंत कार्रवाई करने को कहा। इस संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा मलोट शहर को विकसित करने के प्रयास किए जा रहे है।

जिस अधीन लोगों को साफ पीने वाला पानी, सीवरेज व्यवस्था व स्वच्छ पर्यावरण जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। मंत्री ने मलोट शहर के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में बारिश के पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है, जिससे बरसात में लोगों के घरों में पानी ना जाये।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

शहर में पीने वाले पानी की समस्या संबंधी मंत्री ने कहा कि मलोट शहर के वार्ड नं. 2 में पानी और सीवरेज की काफ़ी समस्या बनी हुई है जो गत् समय से शहर वासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है और पंजाब सरकार इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने मलोट के लोगों को समय रहते समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

CM मान ने अपनी दूसरी शादी को लेकर विरोधियों को धो डाला, कहा- कोई दूसरी पत्नी का बेटा, तो किसी का दूसरा बाप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *